Sale!
, ,

TULSI RAGHUNATHGATHA ( तुलसी रघुनाथगाथा ) Hardcover

Original price was: ₹750.00.Current price is: ₹600.00.

Author – Dr. Shrikant Singh

लेखक – डॉ. श्रीकांत सिंह

‘‘ ‘तुलसी साहित्य’ को पढ़ते हुए बार-बार यह प्रश्न मन-मस्तिष्क में कौंधता है कि क्या तुलसीदास केवल अपने अन्तः करण  के सुख के लिए (स्वान्तः सुखाय) रघुनाथगाथा रच रहे थे अथवा सर्वान्तः सुखाय और बहुत कुछ रच-गढ़ रहे थे? वे परम्परित राम-कथा की पुनरावृत्ति मात्र कर रहे थे अथवा उस कथा को अपने ढंग से – अपने अंदाज में – समय-समाज की जरूरत के हिसाब से- परिमार्जित कर प्रस्तुत कर रहे थे? सच मानिए तो तुलसीदास व्यक्ति-परिवार-समाज-राष्ट्र तथा समस्त भूमंडल को एवं समस्त मानव जाति और मानवेतर प्राणिजगत् को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है – इस दर्शन को दिमाग में रखकर अपने साहित्य का सृजन कर रहे थे। तुलसीदास के विषय में यह बात पूरी तरह प्रमाणित हो चुकी है कि वे परम्परित राम-कथा में नयी भाव-भंगिमा भरने का काम कर रहे थे। कथा में आए चरित्रों को नये ढंग से गढ़ने का कार्य कर रहे थे। कथा के मुताबिक तथा उसमें घटित क्रिया-कलापों के अनुसार उन्होंने विभिन्न पात्रों को – जो जैसा है – उसे उसी प्रकार उज्ज्वलता और स्याहता प्रदान करने का सफल प्रयत्न किया है।’’

Weight 0.650 kg
Dimensions 24 × 14 × 3 cm

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “TULSI RAGHUNATHGATHA ( तुलसी रघुनाथगाथा ) Hardcover”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart
Scroll to Top