प्रस्तुत संकलन रूसी साहित्य के उत्कृष्ट लेखक निकोलाई करमज़ीन की पाँच प्रसिद्ध कहानियों: ‘अभागी लीज़ा’, ‘नताल्या-बोयार की बेटी’, ‘सिएरा मोरेना’, ‘बोर्नहोल्म द्वीप’ और ‘सूबेदारनी मार्था अथवा नोवगोरोद का अधीनीकरण’ का हिंदी अनुवाद है।
इन कहानियों में करमजीन की भावुकतावादी शैली का उत्कृष्ट प्रदर्शन मिलता है, जिसमें मानव हृदय की गहराइयों, सामाजिक असमानताओं और प्रेम की करुण संवेदनाओं को बड़ी सजीवता से चित्रित किया गया है। ‘अभागी लीज़ा’ जैसी कहानी जहाँ एक साधरण ग्रामीण युवती की करुण प्रेमकथा के माध्यम से सामाजिक विषमता को उजागर करती है, वहीं ‘सूबेदारनी मार्था’ की कथा रूसी इतिहास के निर्णायक क्षणों को जीवंत कर देती है।
करमज़ीन की रचनाओं में प्रकृति, प्रेम, करुणा और नैतिक संघर्ष का गहन तानाबाना दिखाई देता है। उन्होंने रूसी गद्य को भावनात्मक संवेदना और भाषा सौंदर्य से समृद्ध किया। इस संग्रह के माध्यम से पाठक न केवल करमज़ीन की लेखनी की कोमलता और गहराई को महसूस करेंगे, बल्कि रूसी समाज और मानवीय अनुभवों की विविध्ता से भी परिचित होंगे।
यह करमज़ीन की रचनाओं का मूल रूसी से हिंदी में अनुवाद पाठकों को रूसी साहित्य की भावुकतावादी परंपरा से जोड़ने का पहला प्रयास है। प्रस्तुत अनुवाद मॉस्को के अनुवाद संस्थान के वित्तीय अनुदान से संभव हो सका है। यह संग्रह पाठकों को रूसी संस्कृति की मानवीय भावनाओं की सार्वभौमिकता का अनुभव कराता है।
Sale!
Russian & Western Literature, Stories Collection
ABHAGI LIZA TATHA ANYA KAHANIYAN (अभागी लीज़ा तथा अन्य कहानियाँ ) Paperback
₹200.00 Original price was: ₹200.00.₹180.00Current price is: ₹180.00.
Author – Nikolai Karamzin
लेखक – निकोलाई करमजीन
अनुवादक – सुहेल अख्तर / सुभाष कुमार ठाकुर
Categories: Russian & Western Literature, Stories Collection
| Weight | 0.450 kg |
|---|---|
| Dimensions | 23 × 13 × 2 cm |
Be the first to review “ABHAGI LIZA TATHA ANYA KAHANIYAN (अभागी लीज़ा तथा अन्य कहानियाँ ) Paperback” Cancel reply
Related products
-
Bestseller
Shikari ki Diary ( शिकारी की डायरी ) Paperback
₹400.00Original price was: ₹400.00.₹360.00Current price is: ₹360.00. Add to cart -
Bestseller
MANGALSOOTRA ( मंगलसूत्र ) Hardcover
₹150.00Original price was: ₹150.00.₹125.00Current price is: ₹125.00. Add to cart -
General Reference
DHARATI CHHODNE KE BAAD ( धरती छोड़ने के बाद : विज्ञान कथा – संग्रह ) Hardcover
₹350.00Original price was: ₹350.00.₹275.00Current price is: ₹275.00. Add to cart -
General Reference
SOCH – VICHAR ( सोच विचार ) Hardcover
₹250.00Original price was: ₹250.00.₹225.00Current price is: ₹225.00. Add to cart






Reviews
There are no reviews yet.